फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालों के उफान से घंटों बाधित रहे ग्रामीण मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/पंचैरी। तेज बारिश के दौरान नालों का जलस्तर बढ़ने पर मंगलवार को दिन भर वाहनों की आवाजाही बुरी तरह से प्रभावित हुई है। मोंगरी, पंचैरी, डुडू, लाटी, बसंतगढ़, घोरडी, बरमीन व अन्य कई इलाकों में दिन भर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। नालों का जलस्तर कम होने के बाद ही वाहन चल सके।
विज्ञापन

सोमवार से जिले के विभिन्न हिस्सों में बारिश हो रही है। मंगलवार को बारिश के दौरान अचानक से नालों का जल स्तर बढ़ गया। पंचैरी और मोंगरी में कंडोली नाला, लाली नाला, कुलटयार नाला, चुबू नाले का जल स्तर इतना बढ़ गया था कि एक तरफ से दूसरी तरफ वाहनों को ले जाना मुश्लिक हो गया। सड़कें इन नालों के बीच से होकर जाती है और अभी तक इनमें पुलों का निर्माण नहीं किया जा सकता है। दोनों तरफ वाहनों की कतार बढ़ गई और वाहनों के चालक और यात्री जलस्तर कम होने का इंतजार करने लगे। शाम करीब चार बजे बारिश के बंद होने के बाद ही इन नालों का जल स्तर कम हुआ और चालक ने जान को जोखिम में डाल कर वाहनों को नालों के बीच से निकाला।
पंचैरी और मोंगरी के लोगों का कहना था कि सरकार की तरफ से इन नालों पर पुलों के निर्माण के लिए कई वर्ष पहले से मंजूरी मिल चुकी है। लेकिन अभी तक पीएमजीएसवाई ने पुलों का निर्माण नहीं किया है। इसी कारण बार बार यह परेशानी सामने आ रही है। कई बार तो यात्री वाहन दुर्घटना का शिकार होते होते बचे है। बारिश के दौरान जलस्तर बढ़ने पर हमेशा किसी बड़े हादसे की भी आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें