फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों ने लूटे जुआरियों के रुपये

Sat, 12 Dec 2015 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रियासी
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ पुलिस कर्मियों द्वारा जुआरियों के रुपये लूट लेने का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया। इसकी शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच करवाई और घटना सही पाए जाने पर तीन पुलिस कर्मियों को तुरंत सस्पेंड कर दिया, जबकि एसएचओ को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन


एसएसपी की इस कार्रवाई की विभाग के उच्चाधिकारियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये तारीफ की। जानकारी के मुताबिक सात दिसंबर को एसएचओ के पीएसओ और ड्राइवर के अलावा डीएसपी हेडक्वार्टर के पीएसओ ने कही पर जुआ खेल रहे लोगों के 18 हजार रुपये लूट लिए और किसी को नहीं बताने को कहा।

बाद में पुलिस कर्मियों की लूट के शिकार एक व्यक्ति ने एसएसपी के पास पहुंचकर लिखित में शिकायत दर्ज करवाई। बाद में इस मामले की जांच-पड़ताल करवाई गई, जिसमें शिकायत सही पाई गई।
विज्ञापन


इस पर एसएसपी सुजीत कुमार ने तीनों आरोपी पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया। इसके साथ ही एसएचओ को लाइन हाजिर कर दिया। उनके स्थान पर माहौर के एसएचओ रोमाल सिंह को जिम्मेदारी दी गई।

महिला की सूचना पर पहुंची थी पुलिस
मिली जानकारी के अनुसार सात दिसंबर को कसबे के बैंक्वेट हाल में विवाह समारोह था, जिसमें शामिल होने के लिए कई वीआईपी आए हुए थे। उनके लिए पुलिस विभाग के द्वारा सुरक्षा के प्रबंध करते हुए नाके लगाये गए थे।

इस दौरान क्रिश्चियन कालोनी में एक जगह पर खड़े तीनों पुलिस कर्मचारियों को एक महिला ने आकर बताया कि एक स्थान पर कुछ लोग जुआ खेलते हुए आपस में लड़ रहे हैं।

उसके बाद इन तीनों पुलिस कर्मियों ने मौके पर मौजूद लोगों को डरा-धमका कर मौके पर पड़े 18 हजार रुपये ले लिए। इसकी भनक एसएचओ तथा मौके पर मौजूद अन्य पुलिस कर्मचारियों को नहीं लगी।

एसएचओ के साथ रहने वाले कर्मचारियों की करतूत का उनको पता तक नहीं चल सका। इसके कारण उनको लाइन हाजिर किया गया है। अपराध रोकने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे। पुलिस कर्मियों के द्वारा जुआरियों को लूटने की जानकारी स्पेशल ब्रांच द्वारा भी दी गई।
विज्ञापन

-सुजीत कुमार, एसएसपी  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें