फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: धनु रांग मार्ग खस्ताहाल होने से यात्री और राहगीर हो रहे परेशान

Tue, 27 May 2025 01:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
धनु मार्ग के बीच में पड़े गड्ढे।
विज्ञापन
-बारिश होने पर पांच किलोमीटर लंबा धनु नालडा मार्ग दलदल में हो जाता है तब्दील
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। बारिश होने पर तहसील क्षेत्र का पांच किलोमीटर लंबा धनु नालडा मार्ग दलदल में तब्दील हो गया है। वहीं, धनु रांग मार्ग की हालत भी खस्ता होने से वाहन चालक और यात्रियों के साथ ही राहगीरों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) से मार्ग की दयनीय हालत सुधारने की मांग की है।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि ब्लॉक परलीधार की पंचायत ब्लांद में पड़ता धनु गांव से रांग गांव तक 13 किलोमीटर लंबा मार्ग लोनिवि के अधीन है। इस मार्ग से होकर कई यात्री चौंतरा माता के दरबार की ओर वाहनों में सवार होकर जाते हैं, लेकिन मार्ग की खस्ता हालत होने से यात्रियों समेत आने-जाने वाले ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

खासकर पांच किलोमीटर लंबे धनु से नालडा मार्ग पर कई जगह गड्ढे होने से परेशानी बढ़ जाती है। बारिश के मौसम में मार्ग दलदल में तब्दील हो जाता है, जिस कारण इस मार्ग पर वाहन चालकों को और भी ज्यादा कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों ने बताया कि इस पांच किलोमीटर मार्ग पर गहरे गड्ढे बन गए हैं। बारिश पड़ने पर यह मार्ग दलदल में बदल जाता है। इस मार्ग पर पैदल चलने वाले ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोनिवि की ओर से इस मार्ग पर दो गांगुली भी रखे गए हैं ताकि मार्ग पर गड्ढे होते ही गांगुली उन गड्ढों को भर सकें, लेकिन यह गांगुली भी गड्ढे नहीं पाट पाते हैं।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच बलवान सिंह ने बताया कि लोनिवि के उच्च अधिकारियों को बताने के बावजूद समस्या नहीं सुलझ सकी है। गांववासियों ने लोनिवि और सांसद डॉ. जितेंद्र सिंह से इस मार्ग को जल्द ठीक करने की मांग की है। सड़क न सुधारने पर गांववासियों ने लोनिवि के रामनगर कार्यालय में आकर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी है। इनमें मुन्ना वर्मा, सुभाष चंद्र, मुकेश वर्मा, मदनलाल, शंभू दत्त, सुरजीत राजपूत, रघुवीर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें