फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जम्मू-कश्मीर पुलिस के पहलवान बबलू ने जीता 13वें कोर्नू दंगल का खिताब

Tue, 27 May 2025 01:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
 जिले के कोर्नू गांव में 13वें कोर्नू दंगल का खिताब जीतने वाले पहलवान के साथ आयोजक व अति​थिगण।
विज्ञापन
बहादुरगढ़ हरियाणा के लाडोपुर निवासी पहलवान हर्ष को दी कड़ी टक्कर
विज्ञापन

फोटो सहित
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। युवा कोर्नू दंगल कमेटी ने सोमवार को उधमपुर जिले के कोर्नू गांव में 13वें कोर्नू दंगल का आयोजन किया। इसका खिताब जम्मू-कश्मीर पुलिस के पहलवान बबलू ने जिला बहादुरगढ़, हरियाणा के लाडोपुर निवासी पहलवान हर्ष को कड़ी टक्कर देकर जीता। मुख्य माली के विजेता बबलू को 12,000 रुपये जबकि उपविजेता पहलवान हर्ष को 9,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
रत्तन लंगेह और लोचन सिंह की देखरेख में जेएंडके इंडियन स्टाइल रेसलिंग एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित दंगल में उधमपुर ईस्ट के विधायक रणबीर सिंह पठानिया मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता पहलवानों को 1,10,000 रुपये के नकद पुरस्कार वितरित किए। दूसरे स्थान पर रहे जेएंडके पुलिस के राजेश शर्मा ने दिल्ली के पहलवान अमित को हराया। रामनगर के राकेश ने जम्मू के खरपू को हराकर तीसरा मुकाबला जीता।
विज्ञापन

होशियारपुर पंजाब के अली ने दिल्ली के प्रदीप को हराकर चौथा मुकाबला जीता। जम्मू के अर्जुन को हराकर कठुआ के जक्कर ने पांचवां मुकाबला जीता। अन्य मुकाबलों में दिल्ली के अमित ने जिंद्रा के सिद्धू को, जिंद्रा के राहुल ने दिल्ली के अर्जुन को, आरएस पुरा के सुरिंदर ने नगरोटा के अजय को हराया।
विज्ञापन

जेएंडके इंडियन स्टाइल रेसलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा ने समारोह की अध्यक्षता की। उनके साथ एसआई अजहर मुख्य अतिथि थे। एक दिवसीय कांता कुश्ती दंगल में कुल 34 मुकाबले खेले गए। इन मुकाबलों का संचालन लोचन सिंह, सतपाल वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, मदन गोपाल, मुरली धर (मुन्ना) और तुलिंदर कुमार ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें