फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग किनारे से हटाई जाएं चट्टानें

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। चिनैनी तवी पुल मार्ग के किनारे कई स्थानों पर चट्टाने हैं, जिस कारण यातायात में दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। इसके साथ हर समय हादसों का अंदेशा बना रहता है। चिनैनी के लोगों ने संबंधित विभाग से चट्टानों को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि चिनैनी से तवी पुल के बीच मार्ग की हालत काफी खराब है। अनदेखी के कारण मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे पड़े हुए हैं। इस कारण यातायात में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चट्टानों के कारण मार्ग संकरा हो गया है, जिस कारण एक समय में दो वाहन क्रॉस नहीं कर पाते हैं। लोगों ने बरसात को देखते हुए चट्टानों को जल्द हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें