फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत कोलासर अभी भी सड़क सुविधा से वंचित ।

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। जी हां, इस गांव की आबादी 3500 के करीब है। करीब दो सौ से अधिक कुनबे बसते हैं, लेकिन सड़क सुविधा से वंचित इस गांव के लोगों को आज भी सड़कों तक पहुंचने के लिए पैदल सफर करते हैं।
विज्ञापन

यह कहना था पंचायत कोलासर के लोगों का । पंचायत कोलासर के सरपंच छज्जू राज, कुलवीर सिंह, विजय कुमार, रीता देवी व अन्य ने बताया कि उनके गांव में करीब 3500 लोग बसते हैं। करीब दो सौ से ज्यादा घर हैं, जबकि गांव से दूसरे गांव में पढ़ाई के लिए जाने वाले विद्यार्थियों की संख्या भी करीब एक सौ है जिन्हें पैदल पढ़ाई के लिए धनास जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सड़क से कई किलोमीटर दूर गांव कोलासर आज भी सड़क से कोसों दूर है। जहां के लोगों को चिनैनी आना जाना पड़े तो पैदल ही आना पड़ता है। इससे कई तरह की परेशानी पेश आती है। उन्होंने कहा कि गांव में सब्जी की पैदावार भी बहुत बड़े पैमाने पर होती है, लेकिन सड़क सुविधा न होने से लोगों को पैदल ही सब्जी सड़कों पर पहुंचानी पड़ती है, जिससे एक तो समय बर्बाद होता है। साथ ही समय पर सब्जी मंडी तक नहीं पहुंचती, जिससे कई बार सब्जी खराब हो जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि गांव में यदि कोई बीमार हो जाए तो बस पालकी का ही सहारा है। लोगों ने सरकार से पंचायत कोलासर में सड़क सुविधा देने की मांग की है ताकि लोगों को इसका लाभ हो सके ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें