फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 15 साल से पैदल आते-जाते थे, अब वाहनों से घरों तक पहुंचे रहे लोग

विज्ञापन
बनकर तैयार हुई कुकड़ मोड़ से बारटा सड़क।
विज्ञापन
-कुकड़ मोड़ से कबारटा तक 4.20 करोड़ की लागत से बनी सड़क, तीन हजार की आबादी का जीवन हुआ सुगम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। कुकड़ मोड़ से कबारटा तक 4.20 करोड़ की लागत से दो किलोमीटर लंबी सड़क बनने से तीन हजार की आबादी का जीवन सुगम हो गया है। पिछले 15 सालों से भी अधिक समय लोग पैदल सफर तय कर बारटा व अन्य स्थानों तक आते-जाते थे। अब सड़क बनने से लोग वाहनों से अपने घर पहुंच रहे हैं। इन्हें पैदल नहीं चलना पड़ता।
लोक निर्माण विभाग की ओर से कुकड़ मोड़ से कबारटा तक सड़क का निर्माण करवाया गया है। क्षेत्र के लोग लगभग डेढ़ दशक से सरकार से सड़क बनाने की मांग करते आ रहे थे। इससे पहले खेतों से होकर ही लोगों का पैदल आना-जाना होता था। सड़क बनने के बाद क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। नई सड़क से कई पंचायतों का संपर्क भी आपस में जुड़ गया है। पूर्व सरपंच लीला देवी ने बताया कि क्षेत्र में सड़क न होने से पहले लोग काफी परेशान थे। काफी समय से सरकार से गुहार लगा रहे थे, अब उनकी सुनी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए सबसे पहले सड़क का होना बहुत जरूरी है। अब सड़क का निर्माण होने से क्षेत्र में और भी विकास कार्य हो पाएंगे। क्षेत्र के साथ-साथ लगभग तीन हजार की आबादी को सड़क निर्माण से फायदा हुआ है। उन्होंने सरकार व लोक निर्माण विभाग का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन

कोट...
कुकड़ मोड़ से कबारटा तक विभाग ने तय समय सीमा के अंदर सड़क निर्माण कार्य पूरा किया है। इससे पहले लोगों की ओर से खेतों के बीच से ही आने-जाने के लिए कच्चा रास्ता बनाया गया था। अब लोग वाहनों से सीधा घरों तक पहुंच रहे हैं।
- अनिल कुमार, जेई, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें