फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैरी में हाईवे बंद, दो घंटे तक जाम रहा

Fri, 12 Feb 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के कारण खैरी में पस्सियां गिरने से वीरवार की अल सुबह जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे सुबह एक घंटे तक बंद रहा। इससे दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


खैरी के पास दोनों ओर गाड़ियों को रोक दिया गया था। दरअसल, बारिश कम होने के कारण रास्ते को तुरंत साफ कर गाड़ियों की आवाजाही के लायक बना दिया गया।

सुबह बारिश के कारण पस्सियां गिरने से हाईवे के दोनों तरफ लंबा जाम लगा रहा। सैकड़ों गाड़ियां फंस गई। डोडा, चिनैनी, रामबन, कश्मीर से जम्मू की तरफ आ रही गाड़ियाें को रोक दिया गया।

उधमपुर में कोई भी गाड़ी नहीं पहुंच पाई और चिनैनी की तरफ कोई गाड़ी उधमपुर से नहीं निकली। देर शाम तक शाम तक अधिकतर ट्रक, टैंकर और ट्राले घाटी तक रवाना किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन भारी ट्रकों के कारण खैरी की दलदल वाली सड़क भी हल्की सी धंस गई, लेकिन जेसीबी ने मलबे को हटा दिया गया। जल स्रोत के कारण पहाड़ी से मलबा गिरा। पुलिस ने युद्धस्तर पर अपना काम शुरू कर दिया है। स्कूल, कालेज, दफ्तरों में आने जाने कर्मचारियों और विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें