उधमपुर। सयाल में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को मोटरसाइकिल और कार के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राजकुमार (21) निवासी जोजडां तालाब (उधमपुर) व तौहीद (23) निवासी ठंडा पद्दर को उपचार के लिए जीएमसी में भर्ती कराया गया, जहां इलाज जारी है।
कार चालक के अनुसार वह स्विफ्ट कार से रियासी से चिनैनी की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से गलत दिशा में आ रही बाइक से टक्कर हो गई। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।