फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रा से पहले सही व्यवस्था सुनिश्चित करें सभी विभाग

विज्ञापन
उधमपुर। अमरनाथ यात्रियों की सुविधाओं के लिए किए गए प्रबंधों का जायजा लेतीं डीसी कृतिका ज्योतसना - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। श्री अमरनाथ यात्रा 2022 के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त कृतिका ज्योत्सना ने राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ जखैनी से मल्हाड़ तक के क्षेत्रों का व्यापक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों के लिए उपलब्ध व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान डीसी ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया कि यात्रा के परेशानी मुक्त संचालन के लिए सभी स्थानों पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिला प्रशासन को यात्रियों को सर्वोत्तम सुविधाएं प्रदान करने और सुरक्षित व स्वच्छ पेयजल, स्वच्छता, बिजली, आवास, आदि की व्यवस्था करने के लिए हर संभव प्रयास करने होंगे।
उपायुक्त ने लंगर स्थलों का भी निरीक्षण किया और राजमार्ग पर यात्रियों की सुविधा के लिए समयबद्ध तरीके से सामुदायिक शौचालय बनाने के लिए उपयुक्त स्थानों की पहचान करने के निर्देश दिए। डीसी ने संबंधित विभागों की ओर से की गई व्यवस्थाओं के बारे में पूछताछ करने के बाद सीईओ नगर परिषद, कार्यकारी अभियंता, जल शक्ति, पीडीडी, पीडब्ल्यूडी और तहसीलदार को अपने कार्यों को समय से पूरा करने का निर्देश दिया।

उधमपुर। अमरनाथ यात्रियों की सुविधाओं के लिए किए गए प्रबंधों का जायजा लेतीं डीसी कृतिका ज्योतसना- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर। अमरनाथ यात्रियों की सुविधाओं के लिए किए गए प्रबंधों का जायजा लेतीं डीसी कृतिका ज्योतसना- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें