फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: अतिक्रमण पर नगर परिषद सख्त, 30 रेहड़ियां व फड़ियां जब्त

विज्ञापन
नगर परिषद द्वारा चलाए गए अतिक्रमण के ​खिलाफ अ​भियान के तहत जब्त की गई रेहड़ियों को लेकर जाते कर
विज्ञापन
- शहर में विभिन्न जगहों पर कार्रवाई, रोजाना उत्पन्न हो रही थी जाम की स्थिति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर में बढ़ रहे अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद ने मंगलवार को विभिन्न जगहों पर अभियान चलाया। इस दौरान परिषद की टीम ने बिना लाइसेंस के शहर में लगीं 30 रेहड़ियों व फड़ियों को जब्त कर लिया।
बता दें कि शहर में दिन-ब-दिन बढ़ रहे अतिक्रमण के चलते जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। इससे शहरवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लोगों ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। नगर परिषद की टीम मंगलवार को जैसे ही दफ्तर से कार्रवाई के निकली तो बिना लाइसेंस के रेहड़ी व फड़ी लगाने वाले इधर- उधर भागने लगे। टीम सिटी लाइट सिनेमा के पास पहुंची तो वहां पर अवैध तरीके से लगी रेहड़ी व फड़ी वालों को पकड़ लिया। हालांकि कुछ रेहड़ी वाले भागने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि परिषद की ओर से रेहड़ियां व फड़ियां लगाने के लिए लगभग 250 लाइसेंस जारी किए हुए हैं, जबकि शहर में तकरीबन एक हजार रेहड़ियां व फड़ियां लगी हुई हैं। मुख्य बाजारों में गोल मार्केट, मुखर्जी बाजार, कोर्ट रोड, मुख्य बस स्टैंड, सलाथिया चौक और सिटी लाइट सिनेमा के बाहर रेहड़ी व फड़ी वालों ने जगह पर कब्जा जमाया हुआ है।
मंगलवार को नगर परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) व उनकी टीम ने पुलिस के सहयोग से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। टीम ने खासतौर पर उन जगहों पर भी कार्रवाई की जहां जाम लग रहा था। इस दौरान कुछ लाइसेंसशुदा रेहड़ियों को भी जब्त कर लिया गया। ये रेहड़ियां बीच सड़क पर लगी थीं।

आज तक नहीं बन सका शहर मेंं रेहड़ी जोन
नगर परिषद की ओर से शहर के साथ लगते कल्लर क्षेत्र में रेहड़ी जोन बनाने के लिए जगह का चयन भी किया गया था। लेकिन उस पर स्थानीय लोगों द्वारा विरोध जताने के बाद योजना ठंडे बस्ते में चलेगी। जिसके बाद परिषद की ओर से मिनी स्टेडियम से मीट मार्केट की ओर जाने वाली जगह पर रेहड़ी जोन बनाया गया। लेकिन रेहड़ी वालों ने उस क्षेत्र में रेहड़ी लगाने से इंकार कर दिया। फिलहाल रेहड़ी जोन बनाने की योजना ठंडे बस्ते में ही है।
विज्ञापन

कोट...

शहर में बिना लाइसेंस के रेहड़ी लगाने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। परिषद की ओर यह अभियान लगातार जारी रहेगा। लोगों की बहुत समय से बाजाराें में अवैध तरीके से लगीं रेहड़ियाें व फड़ियों को लेकर शिकायतें आ रही थीं, इसलिए यह कार्रवाई की गई है। परिषद की ओर से समय-समय पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। -विशाल सडोत्रा, सीईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें