फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवखोड़ी में पहुंच रहे रिकार्ड श्रद्धालु

Sat, 18 Jun 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रियासी
विज्ञापन
शिवखोड़ी धाम की पवित्र गुफा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिवखोड़ी धाम में साल दर साल भक्तों की संख्या में रिकार्ड तोड़ रही है। इस वर्ष 15 जून तक 7 लाख 26 हजार 646 श्रद्धालु शिवखोड़ी गुफा में दर्शन कर चुके हैं। इसके चलते श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा में आने वाले श्रद्धालुओं को शिवखोड़ी धाम के साथ ही अन्य पर्यटन स्थलाें की तरफ आकर्षित करने के लिए कदम उठाने शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


इस सिलसिले में श्री शिवखोड़ी श्राइन बोर्ड और जिला प्रशासन ने होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन, टूर एंड ट्रेवल्स एसोसिएशन के पदाधिकारियाें व सदस्यों के साथ अहम बैठक की।
आंकड़ों पर गौर करें तो वर्ष 2004 में 2 लाख 39 हजार श्रद्धालु पहुंचे। जबकि 2005 में 3 लाख 70 हजार, वर्ष 2006 में 3 लाख 47 हजार, वर्ष 2007 में 4 लाख 54 हजार श्रद्धालु आए।
विज्ञापन


आंकड़ों में जोरदार इजाफा के साथ वर्ष 2008 में 5 लाख 21 हजार भक्त दर्शन करने पहुंचे। वर्ष 2009 में 8 लाख 64 हजार, 2010 में 10 लाख 82 हजार, 2011 में 14 लाख 32 हजार, 2012 में 19 लाख 42 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। फिर 2013 में यह आंकड़ा 15 लाख 57 हजार तक पहुंचा। वर्ष 2014 में कमी आई।

5 लाख 21 हजार भक्त पहुंचे। फिर वर्ष 2015 में 12 लाख 16 हजार श्रद्धालु शिवखोड़ी पहुंचे। इन आंकड़ों की अहमियत को देखते हुए डीसी व शिवखोड़ी के वाइस चेयरमैन रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक हुई, जिसमें बोर्ड के एक्जीक्यूटिव अधिकारी महेश शर्मा ने आधार शिविर रनसू से लेकर के शिवगुफा तक श्रद्धालुओं को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। साथ ही यहां जारी विकास के कार्याें के बारे में जानकारी दी।

इस दौरान मौके पर मौजूद होटल रेस्टोरेंट व टूर एंड ट्रेवल्स के सदस्यों के द्वारा शिवखोड़ी धाम की पब्लिसिटी राज्य के प्रवेश द्वार लखनपुर से कश्मीर तक पोस्टराें व बैनराें के अलावा फिल्मों के माध्यम से करने का निर्णय लिया गया।

कटड़ा से रनसू तक की सड़क पर बेहतरीन सफाई व्यवस्था करने को कहा गया। साथ ही पुलिस तथा ट्रैफिक विभाग के द्वारा रास्ते में कई स्थानाें पर लगाये जाने वाले नाकों के कारण यात्रियाें के साथ पेश आने वाली परेशानी को हल करने के लिए यात्री वाहनों के लिए स्पेशल टूरिस्ट परमिट जारी करने की मांग की गई।

कटड़ा में शिवखोड़ी के बारे में जानकारी देने के लिए कार्यालय बनाने को भी कहा गया। डीसी ने लोगों को कहा कि उनके सहयोग से क्षेत्र में मौजूद पर्यटन स्थलों पर भी पर्यटक आ सकें, इसकी पूरी कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें