फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासी ने जीत लिया फाइनल मुकाबला

Wed, 18 Feb 2015 11:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रियासी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में मंगलवार को रियासी क्लब ने सिंह क्रिकेट क्लब को मात्र चार रनों से हरा कर जीता लिया।
विज्ञापन


रियासी के द्वारा टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित बीस ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए, जिसमें बल्लेबाज कमलजीत ने 71, अनिल सोनी ने 48 रन बनाए।

वहीं टीम को 19 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। सिंह क्लब की तरफ से रछपाल, राकेश और प्रीतम ने दो-दो विकेट प्राप्त किए। लक्ष्य को सिंह क्रिकेट क्लब ने हासिल करने की पूरी कोशिश की गई, लेकिन आखिरी ओवर की आखिरी गेंद तक टीम 157 रन ही बना सकी।
विज्ञापन


इसमें बल्लेबाज जसवंत सिंह ने 23, पंकज ने 24 और अजय ने 18 रनों का योगदान दिया। टीम को सोलह रन अतिरिक्त मिले। रियासी की तरफ से गेंदबाज शिवम ने तीन जबकि नदीम व और अंकुश ने दो-दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन


कमलजीत को मैन आफ द मैच के साथ ही प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। फाइनल मैच में भाजपा नेता एडवोेकेट पवन देव सिंह मुख्य अतिथि थे, जिनके द्वारा विजेता टीम को पुरस्कार दिए गए। विजेता टीम को दस हजार और उपविजेता को पांच हजार रुपयों का नकद इनाम दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें