फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जाल बिछाकर हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। पुलिस ने कटड़ा मार्ग पर स्थित मंदिर के पास आठ घंटे नाका लगाकर 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। टीम झाड़ियों में छिपी थी। युवक को रात में नशा देने के बहाने बुलाया गया और जाल में फंसते ही उसे बीस ग्राम हेरोइन साथ पकड़ लिया गया। इसके बाद उसकी निशानदेही पर घर पर छापा मारा गया जहां कुल 53 ग्राम हेरोइन जब्त की गई। अधिकारियों के अनुसार मोहम्मद कयूम उर्फ बाबू निवासी खड़ी कारुआ से कड़ी पूछताछ की जा रही है ताकि नशे के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।
विज्ञापन


गांधीवन पार्क से 5.7 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार

रामनगर। पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए युवक को 5.7 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी राहुल ठाकुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू की गई है। थाना प्रभारी मनवीर सिंह के नेतृत्व में टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान निंबला स्थित गांधीवन पार्क से आरोपी को काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें