फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: क्रिकेट की पिच पर अनदेखी को किया बाउंड्री से बाहर, खिलाड़ियों ने खुद संवारा मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जनरल जोरावर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में फिर खिलाड़ियों ने ही प्रशासन अनदेखी को बाउंड्री से बाहर कर दिया। उन्होंने मैदान को फिर से खेलने लायक बना दिया। हाल ही में आयोजित कार्यक्रम के बाद स्टेडियम की स्थिति दयनीय हो गई थी। क्रिकेट पिच को भारी नुकसान पहुंचा था। रविवार सुबह जब खिलाड़ी अमित कुमार, राहुल, राकेश शर्मा और विकास स्टेडियम पहुंचे तो बदहाली देखकर उन्होंने खुद ही बदलाव की कमान संभाली।
विज्ञापन

युवाओं ने बताया कि स्टेज को दोपहर तक काफी मशक्कत के बाद हटवाया गया। पिच की मरम्मत के लिए खुद घरों से पाइप लेकर आए। लगभग 60 फीट लंबी पाइप बिछाकर पिच तक पानी पहुंचाया। गड्ढों को भरकर और शाम तक रोलिंग कर पिच को दोबारा खेलने योग्य बनाया गया।
शुक्रवार को नशा मुक्त अभियान के तहत स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम हुआ था जिसमें उपराज्यपाल मनोज सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए मैदान के बीचो-बीच लोहे के एंगल और पाइप गाड़ दिए गए थे। सबसे ज्यादा नुकसान क्रिकेट पिच को हुआ था जहां पाइप लगाने और हटाने से गहरे गड्ढे बन गए। आलम यह रहा कि पिछले दो दिन से खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर पाए।
विज्ञापन

व्यवस्था पर उठे सवाल
खिलाड़ियों में इस बात को लेकर रोष है कि प्रशासन एक तरफ तो युवाओं को खेलों से जुड़ने और नशे से दूर रहने का आह्वान करता है लेकिन दूसरी तरफ खेल के बुनियादी ढांचे को लेकर गंभीर नहीं है। रियासी का यह एकमात्र स्टेडियम हर बड़े कार्यक्रम का केंद्र बनता है। कार्यक्रम खत्म होने के बाद इसकी मरम्मत की सुध कोई नहीं लेता। युवाओं का आरोप है कि स्पोर्ट्स काउंसिल को बार-बार सूचित करने के बाद ही कार्रवाई होती है। वर्तमान में न केवल मैदान की सतह खराब है बल्कि लाइटें भी आधी-अधूरी जलती हैं। खिलाड़ियों ने मांग की है कि भविष्य में आयोजन के दौरान स्टेडियम की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें