फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रियासी में महिला आरक्षण बिल के समर्थन में फूंका पुतला, रामबन में निकाली रोष रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। भाजपा महिला मोर्चा ने बुधवार को कांग्रेस के खिलाफ रोष रैली निकाल महिला आरक्षित बिल पास नहीं होने के विरोध में नारेबाजी की। डाक बंगला से बस अड्डा तक रैली निकालने के बाद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका गया। प्रदेश प्रधान नेहा महाजन ने कहा कि विपक्षी दलों के कारण संसद में महिलाओं को 33 प्रतिशत भागीदारी नहीं मिल सकी। देश की आधी आबादी के साथ कांग्रेस ने धोखा किया है जिसे महिलाएं माफ नहीं करेंगी।
विज्ञापन

जिला प्रधान रोहित दुबे ने कहा कि महिलाओं के प्रति कांग्रेस की मानसिकता का खुलासा हो गया है। इसी तरह रामबन में भाजपा महिला मोर्चा ने बुधवार को कांग्रेस और इंडी गठबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिला कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर बिल के समर्थन में आवाज बुलंद की। प्रदर्शनकारियों ने बिल को महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। महिला मोर्चा की वक्ता नीलम गुप्ता ने आरोप लगाया कि बिल का विरोध महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है और लैंगिक समानता की दिशा में हो रही प्रगति में बाधा डालता है।
प्रदर्शनकारियों ने सभी स्तरों पर महिलाओं को सशक्त बनाने के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि सामाजिक और आर्थिक विकास को आगे बढ़ाने में राजनीतिक प्रतिनिधित्व की अहम भूमिका होती है। सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे मतभेद से ऊपर उठें और लोकतंत्र में महिलाओं की भूमिका को मजबूत करने के मकसद से उठाए गए कदमों का समर्थन करें। प्रदर्शन के दौरान नारी शक्ति का सम्मान, राष्ट्र का असली उत्थान जैसे नारे गूंजते रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें