फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मिनी सचिवालय में कम दाम पर घर जैसा स्वाद परोस रहीं महिलाएं, 80 रुपये में भरपेट भोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। नारी सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की अनूठी मिसाल मिनी सचिवालय में देखने को मिल रही है। उम्मीद सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाएं न केवल सरकारी कर्मचारियों को खाने में घर जैसा स्वाद परोस रही हैं बल्कि मेहनत के दम पर सम्मानजनक आजीविका भी कमा रही हैं।
विज्ञापन

मिनी सचिवालय स्थित कैंटीन में राशू शर्मा, सुचेता, रितु देवी और राज कुमारी की टीम सुबह 9 से शाम 5:30 बजे तक सेवा करती हैं। पूरी थाली मात्र 80 में उपलब्ध है जिसमें दाल, चावल, सब्जी, रोटी और सलाद शामिल है। सेवा ऐसी है कि सब्जी कम पड़ने पर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के और सब्जी परोसी जाती है।

महिलाओं का कहना है कि उन्होंने हाल ही में महंगाई के कारण थाली के दाम 70 से बढ़ाकर 80 रुपये किए हैं लेकिन यदि बाजार में सब्जियों और दालों के दाम कम होते हैं तो वे तुरंत ग्राहकों को लाभ देंगी।
विज्ञापन


मेन्यू में स्थानीय तड़का
कैंटीन में प्रसिद्ध कलाड़ी और चाय भी बाजार से काफी कम दाम पर उपलब्ध है। विशेष आग्रह पर जरूरत के अनुसार ताजा पकवान भी तैयार किए जाते हैं। व्यंजनों की शुद्धता और स्वाद से समझौता नहीं किया जा रहा जिससे घर जैसा अहसास होता है। कैंटीन केवल सरकारी कर्मचारियों तक सीमित नहीं है। स्थानीय लोग और राहगीर भी भोजन का आनंद ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें