फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: झल्डी में पांच दिन से सड़क पर गिरा है मलबा, आने-जाने में परेशानी

विज्ञापन
पिछले 5 से 7 दोनों से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई रोड में घिरा मलबा लोग परेशान फो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पौनी। ब्लॉक के झल्डी क्षेत्र में पिछले पांच दिन से सड़क पर मलबा गिरा हुआ है जिसे हटाया नहीं जा सका। भूस्खलन के कारण सड़क के बीचोबीच मलबा आ जाने से दोपहिया वाहन चालकों के लिए मार्ग बंद पड़ा है। इस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बता दें कि जिस सड़क पर मलबा गिरा है वे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) विभाग की ओर से तैयार की गई है। स्थानीय निवासी गोपाल व अजय ने बताया कि पहले जब मलबा गिरा था तो दूसरे दिन ही उसे हटा दिया गया था लेकिन अब लगभग पांच दिन से रास्ता बंद पड़ा है। मलबा उठाया नहीं जा रहा। विभाग के अधिकारियों से हम अपील करते हैं कि जल्द से जल्द मलबा उठाकर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बहाल की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोगों को कामकाज और बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए इसी सड़क से गुजरना पड़ता है। पैदल चलने में बहुत समय बर्बाद हो जाता है। अगर बारिश हो जाए तो इस रास्ते से पैदल गुजरना भी कठिन हो जाता है। लोगों की समस्या को देखते हुए जल्द से जल्द सड़क से मलबा हटाया जाए।
विज्ञापन

इस संदर्भ पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग के कार्यकारी इंजीनियर अंकुश अंगुराना ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व पर जेसीबी के ऑपरेटर घर में गए हुए हैं। उम्मीद है कि रविवार शाम तक आ जाएंगे। इसके बाद मलबा हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें