फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रियासी ईगल्स ने बाबा जीतो क्लब को छह विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जनरल जोरावर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी अमित सिंह मेमोरियल जिला प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को हुए मैच में रियासी ईगल्स ने बाबा जीतो क्लब को छह विकेट से हराया। बाबा जीतो क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 142 रन बनाए।
विज्ञापन

बल्लेबाज रोहित सिंह ने 32, दुशाल शर्मा ने 22, सुरिंदर सिंह ने 30, हृतिक चौहान ने 22 रन बनाए। रियासी ईगल्स के गेंदबाज अंकुश शर्मा ने तीन, रजत और विनय ने दो-दो जबकि निखिल,अनूप सिंह और रिशव शर्मा ने एक-एक विकेट लिया। बाबा जीतो द्वारा दिए गए लक्ष्य को रियासी ईगल्स ने पारी के 16.4 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। बल्लेबाज पंकज ठाकुर ने 58 रनों की पारी खेली। अन्य बल्लेबाज अनूप सिंह ने 17, विनय ने नाबाद 29 रन बनाए। बाबा जीतो के गेंदबाज हृतिक चौहान, रोहित शर्मा व अमित शर्मा ने एक-एक विकेट लिया। रियासी के खिलाड़ी अंकुश शर्मा को मैन आफ द मैच दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें