रामनगर। पंचायत कटवालत के वार्ड सात (एससी मोहल्ला) में पानी की टंकी का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इससे करीब 20 घरों को सीधा लाभ मिलेगा जिससे लंबे समय से चल रही पेयजल समस्या का समाधान हो गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि इलाके में पानी की भारी कमी थी और लोगों को दूरदराज के स्रोतों से पानी लाना पड़ता था। समस्या को लेकर स्थानीय समाजसेवक रणजीत सिंह को अवगत कराया गया। इसके बाद रणजीत सिंह ग्रामीणों का शिष्टमंडल लेकर ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों से मिले और समस्या को प्रमुखता से उठाया। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा समस्या को गंभीरता से लेते हुए पानी की टंकी के निर्माण कार्य को मंजूरी दी गई और काम शुरू कर दिया गया। अब टंकी बनकर तैयार हो चुकी है, जिससे लोगों में खुशी का माहौल है। संवाद