फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: तरमयान में बाबा बासुकी नाग देवस्थान पर सजी सात बिरादरियों की मेल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। तरमयान स्थित बाबा वासुगी नाग देवस्थान पर रविवार को सात बिरादरियों की वार्षिक मेल धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। मंदिर परिसर में सुबह से ही मेले जैसा माहौल देखने को मिला। दूरदराज क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा वासुगी नाग के दर्शन कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

सुबह करीब छह बजे से ही मोहत्रा, पाधा, संग्राल, वर्मा सहित सातों बिरादरियों के सदस्य और स्थानीय ग्रामीण मंदिर में पहुंचने लगे। यह सिलसिला दोपहर तीन बजे तक जारी रहा। सुबह आठ बजे हवन की शुरुआत हुई जिसके बाद पूर्णाहुति और कन्या पूजन करवाया गया। दोपहर 12 बजे विशाल भंडारा लगाया गया जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
मंदिर कमेटी की ओर से दूसरी बार भव्य जागरण करवाया गया जो सुबह 10 से शाम 4 बजे तक चला। भजन कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
तरमयान गांव में बाबा वासुगी नाग, राजा बाबा परधार और मां चामुंडा देवी के देवस्थान हैं जहां विभिन्न बिरादरियों की अलग-अलग दिनों में मेल होती है। पिछले कुछ वर्षों से यह आयोजन मेले का रूप ले चुका है। खाने-पीने की दुकानों के साथ बच्चों के खिलौनों की दुकानें आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन


दोपहर बाद पानी की सप्लाई बंद होने से परेशान रहे श्रद्धालु
डीके मोहत्रा, जुगल मोहत्रा, एडवोकेट नितिन मोहत्रा, सोमराज गुप्ता, नंद मोहत्रा, जुगल कुमार, संजय मोहत्रा सहित अन्य सदस्यों ने बताया कि तरमयान क्षेत्र प्राकृतिक रूप से सुंदर है। इसलिए सरकार को इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना चाहिए। कमेटी के चेयरमैन जोगिंदर वर्मा ने बताया कि इस वर्ष हजारों श्रद्धालुओं ने मेले में भाग लिया। उन्होंने प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग का आभार जताया जिन्होंने चिकित्सा समेत अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराईं। हालांकि जल शक्ति विभाग के प्रति नाराजगी भी जताई। कमेटी के अनुसार दोपहर बाद पानी की आपूर्ति बाधित होने से कई श्रद्धालुओं को भंडारे के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें