मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी।
रामनगर। स्थायी करने की मांग को लेकर रामनगर सफाई कर्मचारी 12 दिनों से लगातार हड़ताल पर हैं। शनिवार अर्बन लोकल बॉडी सफाई कर्मचारी रामनगर यूनियन के प्रधान सुभाष कुमार के नेतृत्व में सफाई कर्मियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
इस मौके पर सुभाष कुमार ने कहा कि सरकार की ओर से अब तक कोई भी कदम नहीं उठाया गया है। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल तब तक जारी रहेगी, जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता। संवाद