रियासी। नेशनल हाइड्रो प्रोजेक्ट कॉपरेशन सलाल प्रोजेक्ट ज्योतिपुरम की तरफ से कांसीपट्टा में माॅक ड्रिल अभियान शनिवार को चलाया गया। अभियान में एसडीआरएफ के अलावा सीआईएसएफ के जवानों ने अपनी बेहतरीन भूमिका निभाई।
दरिया चिनाब किनारे की गई मार्क ड्रिल में लोगों को बताया गया कि बाढ़ आने की स्थिति में या प्राकृतिक आपदा आने पर अपना और अन्य का बचाव कैसे किया जाए। मार्क ड्रिल के दौरान दरिया में बाढ़ आने पर किनारों पर रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने बारे बताया गया। इसके अलावा अगर कोई पानी के बहाव में फंस जाता है तो उसे बाहर कैसे निकाला जाए।
सीआईएसएफ कमांडेंट विपिन कुमार तोमर व जीएम सलाल पावर स्टेशन संजय कुमार जैन ने बताया कि लोगों को प्राकृतिक आपदा से बचने के लिए जागरूक किया गया है। प्रशासन व पुलिस की सहायता आने से पहले कैसे बचाव किया जाए इस की जानकारी दी गई। मौके पर जिला प्रशासन के एसीआर और पुलिस विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।