फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चीगली चोरी इलाके में भूस्खलन से 10 घरों पर मंडराने लगा खतरा

विज्ञापन
रामनगर।भूस्खलन की चपेट में आए रिहायशी घर।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामनगर। कस्बे के वार्ड नंबर एक चीगली चोरी इलाके में भूस्खलन होने से 10 घरों पर खतरा मंडराने लगा है। घरों के मालिकों ने रामनगर प्रशासन तथा नगर पालिका को जल्द संज्ञान लेने की मांग की है। साथ ही उन्होंने नगर पालिका पर आरोप लगाया है कि विभाग की लापरवाही की वजह से आज उन्हें यह दिन देखना पड़ रहा है।
भूस्खलन की चपेट में आने वाले घरों के मालिक वेद प्रकाश, गिरधारी लाल, बलबीर, गीता देवी, शानू देवी, दर्शन देवी, सुभाष चंद्र, अंकुश,पप्पी और राकेश कुमार ने बताया कि चीगली चोरी में गांव के मार्ग का निर्माण कार्य 2007 में शुरू हुआ था। उस समय मार्ग नगर पालिका के अधीन था। अब लोक निर्माण विभाग के अधीन है। तब नगर पालिका को बताया गया था कि मार्ग के साथ बने मकानों के नीचे डंगे लगाने का काम भी किया जाए लेकिन विभाग ने एक भी ना सुनी।
विज्ञापन

कई बार लिखित आवेदन विभाग को दिए लेकिन किसी ने भी संज्ञान नहीं लिया। उन्होंने बताया कि पिछले दो दिनों से हो रही बारिश की वजह से घरों के नीचे से जमीन खिसक गई है। और भूस्खलन होने के चलते 10 घरों को खतरा बन चुका है। कभी भी इन घरों को नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने रामनगर प्रशासन तथा लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि उनकी समस्या का समाधान जल्द किया जाए। लोगों ने संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों को मौके पर आकर भूस्खलन की चपेट में आने वाले सभी घरों का जायजा लेने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें