फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कघोट हादसे में जान गंवाने वालों की आत्मा की शांति के लिए निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। कघोट क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और संवेदना का माहौल बना हुआ है। इस दर्दनाक घटना में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए वीरवार रात रामनगर में एक कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लेकर दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

कैंडल मार्च रात करीब आठ बजे गुप्ता चौक से शुरू होकर शिव मंदिर तक निकाला गया। मार्च में शामिल लोगों ने मोमबत्तियां लेकर शांति, एकता और मानवता का संदेश दिया। पूरे मार्ग में वातावरण बेहद भावुक और गमगीन रहा। इस दौरान रामनगर के विधायक डॉ. सुनील भारद्वाज अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे और उन्होंने भी हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा वार्ड नंबर तीन के पूर्व पार्षद संजीव जड़याल, पिंगला माता अखंड ज्योत कमेटी के संयोजक विनय जड़याल सहित सदस्यों तथा कई गणमान्य लोग इस मार्च में शामिल हुए।कैंडल मार्च के दौरान लोगों ने मौन रखकर दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की भी मांग उठाई गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह हादसा पूरे क्षेत्र के लिए एक बड़ी क्षति है, जिसे भुला पाना आसान नहीं होगा। कैंडल मार्च के माध्यम से लोगों ने एकजुट होकर पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े होने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें