फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रामबन के गूल में महिला की गला रेतकर हत्या, जांच के लिए एसआईटी गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। जिले के गूल क्षेत्र में 32 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान जाहिदा बानो के रूप में हुई है। शव उसके घर से करीब 500 मीटर दूर एक ढोक (अस्थायी झोपड़ी) में मिला।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मोबाइल फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। मृतका का गला कटा हुआ था। पुलिस ने उप-जिला अस्पताल गूल में शव का पोस्टमार्टम करवाया। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया।
एसएसपी रामबन अरुण गुप्ता ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। थाना गूल में एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की तह तक जाने के लिए एसडीपीओ गूल के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से गहन तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें