उधमपुर। मजालता थाने की टीम ने नाकाबंदी के दौरान मानसर से बट्टल की ओर आ रहे मोटरसाइकिल को रोका। पूछताछ करने पर बाइक सवारों ने अपनी पहचान चंचल कुमार निवासी खून, तहसील मजालता और राहुल मेहरा उर्फ रोट्टू निवासी रामकोट के रूप में बताई। तलाशी के दौरान 4.8 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर एफआईआर दर्ज की गई।