फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: अनुच्छेद 370 के निरस्तीकरण की छठी वर्षगांठ पर नेकां व कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
अनुच्छेद 370 के निरस्तीकरण की छठी वर्षगांठ पर, नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस ने रामबन में किया प
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रामबन। अनुच्छेद 370 के निरस्तीकरण और जम्मू-कश्मीर राज्य को केंद्र शासित प्रदेश में बदलने की छठी वर्षगांठ पर नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) और कांग्रेस कार्यकर्तओं ने मंगलवार को जिला मुख्यालय में अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन किया।
रामबन में नेशनल कॉन्फ्रेंस के जिला अध्यक्ष आबिद मगरे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग जिला पार्टी कार्यालय कैफेटेरिया मोड़ रामबन के पास एकत्रित हुए और जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने की अपनी मांग के समर्थन में प्रदर्शन किया और नारे लगाए। बाद में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और राष्ट्रपति के नाम एसीआर रामबन को एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

नेकां जिला रामबन इकाई की बैठक जिला अध्यक्ष की अगुआई में हुई। इसमें पार्टी नेताओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। उन्होंने पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग उठाई। प्रतिभागियों ने केंद्र शासित प्रदेश में जारी राजनीतिक अनिश्चितता और लोकतांत्रिक घाटे पर गहरी चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जम्मू और कश्मीर को राज्य से केंद्र शासित प्रदेश में बदलना यहां के लोगों के साथ अन्याय है और इससे प्रशासनिक दक्षता, विकासात्मक प्रगति और राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। राज्य का दर्जा बहाल करके लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों को बहाल किया जाना चाहिए।
पैंथर्स पार्टी के जिला अध्यक्ष रामबन इफ़्तयाज़ अहमद सोहिल ने भी मगरकोट में धरना दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें