फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सात किलो 740 ग्राम भुक्की के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंदरकोट, रामबन में 7 किलो 740 ग्राम प्रतिबंधित पदार्थ बुकी के साथ दो व्यक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
रामबन। रामबन पुलिस ने सोमवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जामिया मस्जिद चंद्रकोट के पास चेकिंग के दौरान स्कूटर से सात किलो 740 ग्राम भुक्की के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर जामिया मस्जिद चंद्रकोट के पास एक विशेष नाका स्थापित किया। उन्होंने बताया कि रामबन की ओर से आ रही एक स्कूटी (पीबी07सीबी- 3332) को जांच के लिए रोका गया। स्कूटी पर सवार हरप्रीत सिंह निवासी मननहाना जिला होशियारपुर, पंजाब से पास से एक किलो 818 ग्राम भुक्की बरामद हुई। सह-सवार सुखविंदर कुमार निवासी कपूरथला, पंजाब से डेढ़ किलो भुक्की बरामद हुई। स्कूटी की जांच करने पर सीट के नीचे एक गड्ढे में छिपाकर रखी गई चार किलो 422 ग्राम भुक्की बरामद हुई। पुलिस ने दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। तस्करी में शामिल स्कूटी को भी जब्त कर लिया गया। थाना चंद्रकोट में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें