उधमपुर। नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने सोमवार को तीन अलग-अलग एनडीपीएस मामले दर्ज कर प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किए और छह आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पहला मामले में रेहंबल के गरनई चौक पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाका जांच के दौरान उधमपुर की ओर से आ रहे वाहन (जेके14जे-9447) को रोका गया। जांच में वाहन के कैबिन से 10.540 किलो अफीम बरामद की गई। तीन आरोपियों पुलवामा निवासी जावेद अहमद, काजीकुंड निवासी बशीर अहमद और उधमपुर निवासी अब्दुल वाहिद के खिलाफ थाना रेहंबल में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
दूसरे मामले में टिकरी में यातायात जांच के दौरान एक मोटरसाइकिल (जेके14-7119) को रोका गया। इस पर सवार नीली नाला निवासी पुरुषोत्तम कुमार और कैंबल डंगा निवासी कौशल शर्मा से 8.77 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। मामला दर्ज कर लिया गया।
तीसरे मामले में कुद में पटनीटॉप से आ रही एक होंडा सिटी (सीएच03जेड-4486) को रोका गया। वाहन से 975 ग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपी राकेश मसीह, निवासी जम्मू को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना कुद में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।