फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रामबन में निर्माणाधीन पुल से गिरा मजदूर, सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनिहाल के सिलार्ड शेर बीबी क्षेत्र में निर्माणाधीन वायाडक्ट (पुल) से गिरने के कारण मजदूर की मौत हो गई। मृतक सानिक खान (21) निवासी मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है।
विज्ञापन

हादसा करीब पांच किलोमीटर लंबे निर्माणाधीन वायाडक्ट पर कार्य के दौरान हुआ। बनिहाल थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को उप जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने हादसे के कारण पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। इस बीच निर्माण स्थल पर काम कर रहे मजदूरों ने आरोप लगाया है कि ऊंचाई पर काम करने वाले श्रमिकों के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपाय उपलब्ध नहीं कराए गए थे। पिछले कुछ वर्षों में परियोजना स्थल पर यह तीसरी घटना है जिससे सुरक्षा मानकों पर सवाल उठते हैं। मजदूरों ने यह भी आरोप लगाया कि कंपनी के प्रतिनिधियों ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी किए बिना शव को हटाने की कोशिश की लेकिन पुलिस के हस्तक्षेप के बाद ऐसा नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें