फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बारिश की फुहारों से गर्मी से मिली राहत, वैष्णो देवी यात्रा सुचारू

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा धर्मनगरी और मां वैष्णो देवी के दरबार में बुधवार को मौसम ने करवट बदल ली, जिससे पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी का सामना कर रहे श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिली है। दिनभर आसमान में बादलों का डेरा रहा और बीच-बीच में हुई हल्की बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया।
विज्ञापन

बदले मौसम के बावजूद वैष्णो देवी यात्रा पूरी तरह सामान्य रही। श्राइन बोर्ड द्वारा दी जाने वाली हेलीकॉप्टर, बैटरी कार, रोपवे और घोड़ा-पालकी जैसी सभी सुविधाएं बिना किसी बाधा जारी रहीं। सुरक्षा और सुविधा के मद्देनजर यात्रा मार्ग पर आपदा प्रबंधन दल, पुलिस और सीआरपीएफ के जवान मुस्तैद रहे ताकि बारिश के दौरान श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।
श्राइन बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार शाम 6 बजे तक करीब 15 हजार श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर भवन की ओर रवाना हो चुके थे। श्रद्धालु न केवल मां के दर्शन कर रहे हैं बल्कि भैरव घाटी जाकर बाबा भैरवनाथ के चरणों में हाजिरी लगाकर यात्रा पूर्ण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें