चिनैनी में बारिश से भीगी सड़क। संवाद
- फोटो : chineni
शिवगढ़ धार, सियोजधार, जुगधार और देराटाप में बर्फबारी
चिनैनी। मौसम ने रविवार दोपहर को अचानक करवट ली, जिससे क्षेत्र में ठंड बढ़ गई। सुबह जहां तेज धूप ने लोगों को राहत दी थी, वहीं दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान पर घने बादल छा गए और कुछ ही देर में बारिश शुरू हो गई।
उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में ताजा हिमपात होने से ठंडी हवाएं चलने लगीं। शिवगढ़ धार, सियोजधार, जुगधार और देराटाप में बर्फबारी हुई, जबकि चिनैनी में बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अचानक बढ़ी ठंड से लोगों ने गर्म कपड़े पहनने के साथ-साथ अलाव का सहारा लेना शुरू कर दिया। मौसम के इस बदलाव से क्षेत्र में ठंड का असर और तेज हो सकता है। संवाद