फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रामनगर क्रिकेट क्लब ने जीती रामनगर प्रीमियर लीग

Mon, 17 Mar 2025 12:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर क्रिकेट क्लब ने 7 विकेट खोकर 19 ओवर में ही मैच कर लिया अपने नाम
विज्ञापन

रामनगर। रामनगर क्रिकेट प्रीमियर लीग सेशन एक प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रामनगर क्रिकेट क्लब ने जीतकर एक लाख रुपये की राशि अपने नाम कर ली। उपविजेता रही टीम शिवा क्रिकेट क्लब को 50 हजार रुपये की इनामी राशि दी गई।
रविवार दोपहर एक बजे क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला कस्बे के राजा राम सिंह मैदान में रामनगर क्रिकेट क्लब और शिवा क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि कस्टोडियन जर्नल रशपॉल सिंह, हॉर्टिकल्चर विभाग के चीफ अधिकारी ब्रिज वल्लभ गुप्ता मुख्य रूप से शामिल हुए। शिवा क्रिकेट क्लब रामनगर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 170 रन का लक्ष्य रखा। दूसरी पारी में रामनगर क्रिकेट क्लब ने 7 विकेट खोकर 19 ओवर में ही सीरीज को जीत लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान मैन ऑफ मैच रामनगर क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी दीक्षांत कुंडल और मैन ऑफ सीरीज शिवा क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी रणजीत सिंह दोई को मिला। इसके साथी रामनगर अथॉरिटी की ओर से विजेता खिलाड़ी और उपविजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को समिति चिह्न देखकर सम्मानित भी किया गया।
रामनगर अथॉरिटी के सदस्य पवन देव सिंह, एडवोकेट अनूप सिंह, विक्की बंदराल,गोकुल गुप्ता सहित अन्य सदस्यों की ओर से 15 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन दो मार्च रविवार को शुरू हुआ था। इस प्रतियोगिता में रामनगर, जम्मू, उधमपुर, कठुआ, मजालता,अखनूर, रामबन अन्य इलाकों से 16 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला 16 मार्च रविवार को करवाया गया। उल्लेखनीय है इस सीरीज में रामनगर की दोनों टीमें फाइनल मुकाबले में ही पहुंच पाई थी। इस प्रतियोगिता में कई लोगों का भरपूर सहयोग रहा। वहीं रामनगर अथाॅरिटी की ओर से प्रतियोगिता में इनाम राशि डेढ़ लाख की राशि रखी गई थी।
विज्ञापन

प्रोग्रेसिव यूथ फोरम के अध्यक्ष पवन देव सिंह ने बताया कि रामनगर में क्रिकेट प्रतियोगिता करवाने का एक ही लक्ष्य था युवाओं को खेल कूद की तरफ ध्यान देना जिस तरह से युवा पीढ़ी नशे की ओर चली जा रही है। इस अवसर पर एडवोकेट विक्रांत शर्मा, गुरदेव सिंह, पंकज शर्मा, विनोद शर्मा, साहिल सिंह व अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें