चिनैनी। रविवार को दोपहर बाद क्षेत्र का मौसम एक बार फिर बदल गया। तेज बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सुबह से ही तपिश लोगों को परेशान कर रही थी। दोपहर को जब बादल छाए तो लोग वर्षा का इंतजार करने लगे।
विज्ञापन
देखते ही देखते गरज के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। पारा लुढ़कने से लोगों ने पंखे तथा कूलर भी बंद कर दिए। पहाड़ी क्षेत्रों पर बसे लोगों ने ठंड से बचने के लिए एक बार फिर गर्म कपड़े निकाल लिए। बता दें कि चिनैनी में शनिवार को भी तेज बारिश हुई थी। वहीं, जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप और नत्थाटॉप में पहुंचे लोगों ने भी सुहावने मौसम का आनंद उठाया। संवाद