चिनैनी क्षेत्र में बारिश तथा धुंध: स्रोत:संवाद
चिनैनी। चिनैनी क्षेत्र में बुधवार की सुबह धुंध छाई रही। बीच-बीच में बारिश भी होती रही। बारिश के चलते नदी-नालों का जलस्तर भी बढ़ गया। वहीं बारिश होने से किसानों ने भी राहत की सांस ली है।
किसानों ने कहा कि यदि इसी तरह बारिश समय-समय पर होती रहे तो किसानों द्वारा लगाई गई फसलों को लाभ होगा। बुधवार की सुबह से ही क्षेत्र का तापमान लुढ़क गया। जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप, नत्थाटॉप में दिन भर धुंध छाई रही। वहां पर बीच-बीच में बारिश भी होती रही।
वहीं दूसरी ओर किसान जीवन शर्मा, रतनलाल ने बताया कि बारिश किसानों के लिए लाभकारी है, किसानों द्वारा लगाई गई फसल को इस बारिश से लाभ होगा, पिछले दिनों बारिश न होने के कारण फसलों को नुकसान हो रहा था और यदि बारिश समय-समय पर होती रहे तो इससे फसल अच्छी पैदा होगी । संवाद