फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: दुकानदारों ने निकाली रोष रैली, जमा कूड़ा उठाने की मांग

विज्ञापन
रामनगर।कस्बे में गंदगी को साफ करने पर रोष रैली निकालकर प्रदर्शन करते दुकानदार।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामनगर। कस्बे के मुख्य बाजार तथा बस अड्डे के साथ सभी वार्डों में लगे गंदगी के ढेर को साफ करवाने के लिए व्यापार मंडल की ओर से बुधवार को रोष रैली निकली गई और कारोबारियों ने चेतावनी दी कि जल्द कस्बे में सफाई करवाए जाए नहीं तो तहसील कार्यालय में धरना दिया जाएगा।
बुधवार व्यापार मंडल के प्रधान जोगिंदर कुमार बंगाथिया के नेतृत्व में स्थानीय दुकानदार ने रोष रैली निकाली। यह रैली मुख्य बाजार से होते हुए तहसील कार्यालय परिसर में पहुंची वहां पर तहसीलदार सतीश कुमार को रामनगर में जगह-जगह पर जमा गंदगी के मुद्दे से अवगत करवाया गया। वार्ड नंबर तीन के पूर्व पार्षद तथा समाज सेवक संजीव जंडियाल ने बताया पिछले 17 दिनों से लगातार सफाई कर्मी हड़ताल पर हैं। इस कारण कस्बे के हर वार्डों के साथ मुख्य बाजार, बस अड्डे पर गंदगी के ढेर होने के चलते दुर्गंध फैल रही है लेकिन रामनगर प्रशासन इस और ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अगर यही हाल रहा तो रामनगर से गंभीर बीमारियां पैदा हो सकती हैं। उन्होंने जल्द ही संज्ञान लेकर कोई कदम उठाने की मांग की है जिससे कस्बे की सफाई व्यवस्था पर ध्यान देकर गंदगी के ढेर को उठाया जाए ऐसा नहीं करने पर तहसील कार्यालय परिसर में धरना देने की चेतावनी दी है।
व्यापार मंडल के प्रधान जोगेंद्र कुमार बंगाथिया ने बताया सरकार भी इन सफाई कर्मियों की लंबित मांगों पर गौर कर के जल्द ही हड़ताल समाप्त करने की कोशिश करें अन्यथा गंदगी के लगे ढेर के कारण दुकानदार तथा राहगीरों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इस गंदगी से उठ रही दुर्गंध के कारण दुकानों में ग्राहक भी नहीं पहुंच रहे है उन्होंने गंदगी से निजात दिलवाने के लिए रामनगर प्रशासन कोई कदम उठाए नहीं तो व्यापार मंडल धरना देने पर मजबूर हो जाएगा।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदार मनोज लैडा ने बताया रामनगर कस्बा मंदिरों का शहर जाना जाता है लेकिन जिस तरह से कस्बे में गंदगी के ढेर के साथ मुख्य बाजार अन्य मार्गों में फैला कचरा होने से चलना भी मुश्किल हो रहा है ऐसा ही हाल रहा तो वो दिन दूर नहीं जब कई लोग कोई गंभीर बीमारी की चपेट में आ सकते है । नगर पालिका के सभी सफाई कर्मचारी जब तक हड़ताल पर है रामनगर प्रशासन को कस्बे में जमा हुई गंदगी को उठाने के लिए कोई प्रयास निकलना चाहिए ताकि गंदगी के कारण दुकानदारों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। साथ में दुकानदारों ने सरकार से मांग की जल्द ही सफाई कर्मचारियों की जायज मांगो पर गोर कर के हड़ताल समाप्त की जाए। रोष रैली में राकेश गुप्ता,रामेश्वर गुप्ता,सोनू मोदी,अशोक गुप्ता,अन्य दुकानदार शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें