फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक सभा में जनप्रतिनिधियों ने उजागर की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। कस्बे में शनिवार को ब्लॉक सभा हुआ, जिसमें पंचायत प्रतिनिधियों ने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर कर जल्द कदम उठाने की अपील की। वहीं, बीडीसी चेयरमैन प्रकाश चंद ने अगली बैठक से पहले कई समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर बैठक में बीडीसी चेयरमैन ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को कहा कि हर पंचायत में इंतकाल पैंडिग पड़े हैं। इसलिए अगली बैठक से पहले हर पंचायत में कम से कम तीस इंतकाल बनाए जाएं। जलशक्ति विभाग को कर्मियों की कमी और कुछ स्थानों पर पयेजल संकट को दूर करने के लिए ब्लॉक अधिकारी का सहयोग लेने के लिए कहा। टीएसओ को बीपीएल का सर्वे करवा कर लाभार्थियों को लाभ देने के निर्देश दिए। पीएमजीएसवाई विभाग को लोगों को मुआवजा देने और गुजाड़-चिरडी सड़क की हालत में सुधार लाने के निर्देश दिए। इस दौरान लोक निमार्ण विभाग को पुलों व सड़कों की डीपीआर बनाने के निर्देश दिए। बैठक में डीडीसी सदस्य ऊषा देवी और बीडीसी चेयरमैन प्रकाश चंद मुख्य अतिथि व तहसीलदार वेद प्रकाश और बीडीओ ओम प्रकाश विशेष तौर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें