फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचई विभाग के एईई पर जानलेवा हमला

Sat, 16 Jan 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नौशेरा
विज्ञापन
विज्ञापन
निरीक्षण करने पहुंचे पीएचई मैकेनिकल विभाग के एईई पर शुक्रवार को जानलेवा हमला किया गया। एईई को नौशेरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर को असिस्टेंट एक्जीक्यूटिव इंजीनियर मैकेनिकल हरविंदर सिंह राडींया वाटर सप्लाई स्टेशन और नौनयाल पहुंचे। जहां पर पंप लगाने का कार्य किया जा रहा है।

मौके पर अपर नौनयाल और लोअर नौनयाल के लोग मौजूद थे। अपर नौनयाल और लोअर नौनयाल के लोगों में पंप लगने और नहीं लगने को लेकर बहस छिड़ गई। इस बीच एईई मैकेनिकल से हरविंदर से भी काहासुनी हो गई।
विज्ञापन


हरविंदर सिंह एईई मैकेनिकल पीएचई ने बताया कि अचानक हाथों में डंडे लेकर पहुंचे 10-12 लोगों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। हरविंदर सिंह बड़ी मुश्किल से जान बचाकर पुलिस थाने पहुंचे।

जहां पुलिस ने एईई हरविंदर सिंह को उपजिला अस्पताल नौशेरा में भर्ती कराया। थाना प्रभारी परविंदर परिहार ने बताया कि आरपीसी की धारा 353, 336, 147, 148, 186 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

जबकि आरोपियों की तलाश जारी है। वहीं एसडीएम हरबंस लाल शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही होगी।

वाटर वर्क्स पीएचई कर्मचारी यूनियन डिवीजन नौशेरा के प्रधान शाम लाल शर्मा और अन्य सदस्यों ने आरोपियों की 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी करने की मांग की है। उन्होंने गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें