फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के बाद बदहाल पड़ा है कोर्ट रोड

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के बाद कोर्ट रोड की मरम्मत न किए जाने से नाराज स्थानीय दुकानदारों ने रविवार को यूईईडी के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनकी मांग है कि उपायुक्त इस तरफ ध्यान दें और मार्ग की हालत जल्द सुधरवाएं।
विज्ञापन

रविवार दोपहर करीब 12 बजे विजय शर्मा के नेतृत्व में दुकानदारों ने यूईईडी के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान दुकानदारों ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले यूईईडी ने बाजार में सलाथिया चौक से रामनगर चौक तक पाइप लाइन बिछाने का काम किया था। काम होने के तीन महीने बाद इस पर औपचारिकता के लिए तारकोल डाला गया। अब सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। हर रोज शहरवासी दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। इसके अलावा सड़क से हर समय धूल उड़ती रहती है।
उन्होंने कहा कि जब से यूईईडी ने शहर में सीवरेज पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू किया है, लोग परेशान हैं। तीन वर्ष गुजरने के बाद भी काम पूरा नहीं हो सका है। शहरवासी प्रतिदिन परेशानियों से जूझने को मजबूर हैं। प्रशासन से मांग है कि कोर्ट रोड की हालत सुधारने को लेकर यूईईडी को निर्देश दिए जाएं, और कार्य की निगरानी भी की जाए।

उधमपुर: यू ई ई डी द्वारा घटिया तारकोल बिछाई गई तथा सड़क को लेकर प्रदर्शन करते हुए कोर्ट रोड के दुक?- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें