फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। अस्थायी कर्मचारियों जल्द नियमित करने के साथ उनका छह वर्ष से रुका वेतन जारी किया जाए। यह मांग शनिवार को जलशक्ति विभाग के कर्मचारियों ने उधमपुर स्थित विभाग के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर सरकार से की। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि सरकार ने लगातार उनकी अनदेखी की है। गुहार लगाई कि दो मार्च को पेश किए जा रहे राज्य बजट में उनको स्थायी कर्मचारी बनाने और रुका वेतन जारी करने का आदेश जारी किया जाए।
विज्ञापन

जलशक्ति इंप्लाइज एंड वर्कर्स एसोसिएशन के प्रधान सोमनाथ के नेतृत्व में कर्मचारियों ने दोपहर करीब एक बजे कार्यालय के बाहर धरना देकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि सरकार के सभी प्रतिनिधियों ने उनको झूठे आश्वासन दिए हैं। 11 नवंबर, 2021 को उप राज्यपाल ने आश्वासन दिया था कि चंद महीनों में सभी मांगों का पूरा कर दिया जाएगा, लेकिन आज तक एक भी मांग पूरी नहीं की गई है। जब जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया तो उम्मीद लगी कि अब प्रदेश में मिनिमम वेज एक्ट लागू होगा और हजारों अस्थायी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। लेकिन आज तक इसे लागू नहीं किया गया। प्रदर्शन के दौरान विजय शर्मा, दिनेश केसर, सूरज प्रकाश, मक्खन चंद, जगदीश मगोत्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें