फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकरी के लोगों ने परिसीमन आयोग के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
उधमपुर: टिकरी क्षेत्र के लोग काली पट्टी बांधकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए. - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। टिकरी ब्लॉक की सात पंचायतों को उधमपुर पूर्व में शामिल किए जाने के विरोध में स्थानीय लोगों ने रोष रैली निकाली। उन्होंने परिसीमन आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर प्रस्ताव में जल्द सुधार करने की मांग की।
विज्ञापन

सुबह को लोगों ने सुरजीत सिंह के नेतृत्व में रोष रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सुरजीत ने बताया कि लंबे समय से स्थानीय निवासी टिकरी-लांदर को अलग विधानसभा क्षेत्र बनाने की मांग कर रहे हैं। उनकी इस मांग को पूरा करने की बजाय ब्लॉक की सात पंचायतों को उधमपुर पूर्व में शामिल कर दिया गया है। उधमपुर पूर्व का ज्यादातर इलाका मजालता तहसील से रखा गया है। इससे उनकी परेशानी और बढ़ जाएगी। अगर कोई मजालता से विधायक बनता है तो उनको अपनी परेशानी लेकर सौ किलोमीटर दूर जाना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि इससे पहले उनकी पंचायतें उधमपुर विधानसभा क्षेत्र में थीं। उनके लिए उधमपुर के विधायक तक पहुंचना भी आसान नहीं था। परिसीमन आयोग ने कटड़ा को भी अलग विधानसभा क्षेत्र बना दिया है। उनकी पंचायतों को उधमपुर पूर्व में शामिल करने बजाय कटड़ा विधानसभा क्षेत्र में शामिल कर दिया जाता तो अच्छा होता। क्योंकि, कटड़ा तो उनकी पंचायत से करीब 15 किलोमीटर ही दूर है।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि आज सभी रोष रैली निकाल कर अपनी आवाज को परिसीमन आयोग तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में आयोग अपनी गलती सुधारेगा, और टिकरी की पंचायतों के साथ इंसाफ होगा। अगर ऐसा नहीं होता है तो आने वाले दिनों में लोग प्रदर्शन तेज करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें