फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कांग्रेस की महासचिव को बताईं महिलाओं की समस्याएं

विज्ञापन
उधमपुर: अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की महासचिव से मिलती उधमपुर जिला अध्यक्ष प्रीति खजुरिया. - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। कांग्रेस की जिला महिला अध्यक्ष एवं पार्षद प्रीति खजूरिया ने जम्मू कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर आईं अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की महासचिव नगमा अरविंद मोरारजी से मुलाकात की। उन्होंने उधमपुर की महिलाओं की समस्याओं से महासचिव को अवगत कराया।
विज्ञापन

पार्षद ने बताया कि इस मौके पर महासचिव ने महिला कार्यकर्ताओं को आगे लाने और उन्हें सशक्त बनाने के संबंध में सभी जिलों के अध्यक्षों से सुझाव भी मांगे। महासचिव ने कहा कि सभी को मिलकर भाजपा की गलत नीतियों से लोगों को अवगत कराना है। इसके लिए अब महिलाओं को घर-घर जाकर अभियान चलाना होगा। भाजपा की जनविरोधी नीतियों से आज हर कोई परेशान है। उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। हर जगह केवल दिखावा किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता जम्मू कश्मीर का दौरा कर लोगों की समस्याओं की जानकारी ले रहे हैं। इसकी जानकारी वे पार्टी की आलाकमान को भी देंगे। इस मौके पर पार्टी की महिला प्रदेश अध्यक्ष इंदु पवार और पूरे प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें