फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक्तिनगर के लोग भड़के, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
उधमपुर शक्तिनगर मोहल्ले में गली की हालत सुधारने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोग - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के वार्ड नंबर सात में शक्तिनगर मोहल्ले के लोगों ने अपनी मूलभूत सुविधाओं की मांग के लिए नगर परिषद के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने बताया कि मार्ग की हालत बहुत खराब है, मगर नगर परिषद इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। अफसराें को समस्या बताई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं है।
विज्ञापन

नगर परिषद व यूईईडी के खिलाफ सोमवार दोपहर क्षेत्र के लोगों ने जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पहले यूईईडी ने मोहल्ले में सीवरेज पाइप लाइन डालने का काम किया था। पाइप लाइन डालने के बाद बिना मरम्मत के ही छोड़ दिया गया। मरम्मत न किए जाने के कारण गली की हालत खराब हो चुकी है। रोज लोग हादसों का शिकार होते हैं। यूईईडी की कार्यप्रणाली पर नजर रखने का काम नगर परिषद का है। कुछ महीने पहले नगर परिषद ने कहा था कि जब तक यूईईडी जर्जर गलियों व सड़कों की मरम्मत नहीं करता है, तब तक दूसरा काम शुरू नहीं करने दिया जाएगा। लेकिन डेढ़ वर्ष बीतने बाद भी गली की हालत नहीं सुधरी है। नगर परिषद की तरफ से भी गली की हालत सुधारने के लिए कुछ काम नहीं किया गया है। कई बार पार्षद को भी इस बारे में बताया गया है और पार्षद का कहना है कि अभी गली की मरम्मत के लिए उनके पास फंड नहीं है। सोमवार को भी प्रदर्शन के माध्यम से अपनी बात प्रशासन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। उनकी मांग है कि जिला प्रशासन जल्द से जल्द गली की मरम्मत कराए।

उधमपुर के शक्तिनगर मोहल्ले में बदहाल पड़ी गली- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें