फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला विकास परिषद की अध्यक्ष का धरना जारी

विज्ञापन
फोटो...डीडीसी अध्यक्षा कार्यालय परिसर में बेरोजगारों को रोजगार देने की मांगों को लेकर धरने पर बेठ - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिले में डीडीसी अध्यक्ष पूजा ठाकुर का धरना लगातार 18 दिन से जारी है। जहां सियासी व सामाजिक नेता लगातार उनके समर्थन में धरने पर बैठ रहे हैं। पाडर नेशनल कांफ्रेंस के यूनिट ने सोमवार को धरने में शामिल होकर अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन

पहले यह तय किया गया था कि बेरोजगार इंजीनियर्स अपने डिप्लोमा, डिग्री को धरने के दौरान जलाएंगे। मगर जैसे ही जिला उपायुक्त किश्तवाड़ अशोक कुमार शर्मा ने उन्हें धरना खत्म करने व कुछ मांगों को जल्द पूरा करने के संकेत दिए। तो अध्यक्ष पूजा ठाकुर ने कहा कि डिप्लोमा व डिग्री जलाने वाला कार्यक्रम स्थगित करते हैं। उन्होंने कहा जो ड्राफ्ट उपायुक्त ने उन्हें भेजा है। उसे पूरी तरह से पढ़ेंगे। उसके बाद ही कुछ फैसला लिया जाएगा। यह भी कहा कि उक्त दस्तावेज अगर हमारे हक में होगा तो धरना खत्म किया जाएगा। गौरतलब है कि उन्होंने ने अब पावर प्रोजेक्टों में स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार देने की मांग उठाई हैं। साथ ही उन भू स्वामियों को मुआवजा देने की मांग कर रहीं हैं, जो रह गए हैं। सोमवार को उनके साथ पाडर नेशनल कांफ्रेंस के नेता मूल राज, जानकी नाथ समेत लगभग आधा दर्जन लोग धरने में शामिल रहे।

फोटो...डीडीसी अध्यक्षा कार्यालय परिसर में बेरोजगारों को रोजगार देने की मांगों को लेकर धरने पर बेठ- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें