फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन न मिलने से परेशान निजी सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
उधमपुर: डोर टू डोर कचरा उठाने वाले कर्मचारी ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए. - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। उधमपुर के 21 वार्ड में घर घर से गंदगी उठाने वाले निजी सफाई कर्मचारियों ने वेतन की मांग को लेकर ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने बताया कि ढाई महीने से उन्हें वेतन नहीं मिल रहा है। कई बार मांग करने के बाद भी ठेकेदार वेतन जारी नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे कर्मचारियों ने मिनी स्टेडियम में ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान मोहन लाल व अन्य सफाई कर्मचारियों ने बताया कि सभी एक निजी कंपनी के सफाई कर्मचारी के रूप में काम करते हैं। करीब पांच महीने से इस काम में लगे हैं, और करीब ढाई महीने से उनका वेतन जारी नहीं किया जा रहा है। वेतन न मिलने के कारण उनकी आर्थिक परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही है।
उनके पास परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए पैसा नहीं बचा है। कई बार अपनी परेशानी को ठेकेदार के सामने रख चुके हैं, लेकिन वह वेतन देने से मना कर रहा है। ठेकेदार का कहना है कि अगर आप काम छोड़ना चाहते हैं तो छोड़ दो, लेकिन अभी किसी को वेतन नहीं मिलेगा। बार बार मांग करने के बाद जब वेतन जारी नहीं किया, तो आज सभी अपनी मांगों को प्रशासन तक पहुंचाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। सभी प्रदर्शन कर ठेकेदार को चेतावनी भी दे रहे हैं, कि जल्द वेतन जारी किया जाए, नहीं तो परिवार सहित सड़कों पर बैठ कर प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें