उधमपुर में डीसी को ज्ञापन सौंपने जाते जम्मू-कश्मीर टीचर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी के पदाधिकारी
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। जम्मू कश्मीर शिक्षक संयुक्त कार्रवाई समिति (जेकेटीजेएसी) ने उपायुक्त इंदु कंवल चिब को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें शिक्षा विभाग के एनपीएस कर्मचारियों के दो महीने के बकाया वेतन को जारी करने की मांग की गई।
ज्ञापन सौंपने के बाद समिति के यूटी अध्यक्ष विनोद शर्मा ने कहा कि इस मामले में उपराज्यपाल से हस्तक्षेप करने की अपील की है। अगर उन्हें वेतन जारी नहीं किया गया तो वे दीवाली के बाद प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। इस मौके पर महासचिव नजम जाफरी, प्रांतीय अध्यक्ष राजेश जंवाल, मंजूर खान (डीपी राजौरी), लेख राज परिहार (डीपी उधमपुर), सजाद मलिक (डीपी डोडा), हरि लाल नाग (डीपी रामबन), राकेश सिंह (डीपी कठुआ), अरविंद शर्मा (मुख्य सलाहकार), महेश कुमार (प्रवक्ता), बलवान सिंह (डीपी रियासी), आदि उपस्थित रहे।