फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रोआ के ग्रामीणों ने पानी को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पानी की किल्लत से परेशान क्रोआ के लोगों ने वीरवार को जल शक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि उनको आज तक विभाग ने पानी के कनेक्शन नहीं दिए। इस कारण कई किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता अभय संधू के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि आजादी के बाद आज तक उनको जल शक्ति विभाग ने पानी के कनेक्शन नहीं दिए। इसके लिए वर्षों से विभाग कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। अधिकारियों ने हर बार जल्द कनेक्शन देने का आश्वासन दिया गया है, लेकिन जमीनी स्तर पर किसी ने कुछ नहीं किया है।
उन्होंने कहा कि पानी का कनेक्शन न होने के कारण कई किलोमीटर दूर जाकर तवी नदी से पानी लाना पड़ता है। इससे उनका ज्यादातर समय पानी का इंतजाम करने में ही गुजर जाता है। गांव में जब कोई शादी या कोई समारोह हो तो सबसे बड़ी परेशानी पानी की होती है। सरकार की तरफ से घर घर नल पहुंचाने के दावे किए जा रहे हैं। जबकि, हकीकत यह है कि जिले में कई गांव ऐसे हैं, जहां आज तक पानी के कनेक्शन नहीं लगे। विभाग की इस कार्यप्रणाली की सभी निंदा करते हैं, और सरकार से मांग करते हैं कि उनके गांव में जल्द पानी के कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें