फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित मांगों के समर्थन में अस्थायी कर्मियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/रामनगर। लंबित मांगों के समर्थन में उधमपुर में जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की कामछोड़ हड़ताल लगातार 47वें दिन भी जारी रही। वहीं, जिले ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में जल संकट गहराने लगा है। लोग दूरदराज क्षेत्रों से पानी ढोने को मजबूर हैं। इसके अलावा उनकी दिनचर्या भी बिगड़ गई है। वहीं, मंगलवार को अस्थायी कर्मियों ने कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिससे ग्रामीण व शहरी इलाकों में जलसंकट गहरा गया है। लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही सरकार की ओर से इस समस्या के समाधान नहीं किया गया तो मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ेगा।
विज्ञापन

उधर, जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने विभाग के रामनगर कार्यालय परिसर में भी लंबित मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उन्होंने जम्मू कश्मीर के भाजपा नेताओं द्वारा स्थायी नियुक्ति की मांग को लेकर की जा रही गलत बयानबाजी पर भी रोष जताया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जलशक्ति इंप्लायज एसोसिएशन के तहसील प्रधान सुभाष चंद्र ने कहा कि विभाग में कई सालों से सेवा दे रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी अनदेखी कर रही है। इसके अलावा नियमित तौर पर वेतन भी नहीं दिया जा रहा है, जिससे परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। वह 47 दिन से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें