फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार रोड पर दो घंटे से अधिक समय तक लगा रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर त्योहारों के मौसम में शहर के अंदर यातायात व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हो चुकी है। शहर के विभिन्न हिस्सों में जाम की स्थिति पैदा हो रही है। मंगलवार शाम को धार रोड पर दो घंटे से भी अधिक समय तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस को भी जाम को खुलवाने के लिए घंटों तक मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

हर रोज बाजार में हजारों की संख्या में लोग खरीदारी करने के लिए पहुंच रहे हैं। हजारों की संख्या में निजी वाहन भी पहुंच रहे हैं। अब बाजार में इतनी अधिक भीड़ गई है कि पुलिस के लिए भी हालात को संभालना मुश्किल हो रहा है। मंगलवार को भी ऐसा ही नजर आया। बाजार में मेटाडोर स्टैंड के नजदीक, एमएच चौक व अन्य कई स्थानों पर बार बार जाम लगता रहा है और इसके कारण शहरवासी परेशान हुए। वहीं शाम के समय धार रोड स्थिति बिगड़ गई। शाम करीब साढ़े पांच बजे अचानक जाम की स्थिति पैदा हुई और फिर जाम बढ़ता ही चला गया।
शाम सात बजे तक सैला तालाब से गोल मेला तक जाम लग गया था और सैकडों वाहन जाम में फंस गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस भी जाम खुलवाने के लिए मौके पर पहुंच गई और मशक्कत करने लगी। लेकिन इसमें कामयाबी मिलते घंटों लग गए। समाचार लिखे जाने पर धार रोड पर जाम लगा हुआ था और पुलिस जाम खुलवाने के लिए मशक्कत कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें